फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना की जनता का हाल-बेहाल, गरीबी और महंगाई से लोग परेशान

Tue, 03 Sep 2019 03:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था बेहद खराब दौर में है
  • अर्जेंटीना में महंगाई दर 22 फीसदी तक पहुंच गई है
  • देश की मुद्रा पेसो की वैल्यू भी लगातार कम होती जा रही है
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय में अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। लेकिन आज अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था बेहद खराब दौर में है। बदहाली के दौर से गुजर रहे अर्जेंटीना में महंगाई दर 22 फीसदी तक पहुंच गई है और लोग गरीबी से परेशान हैं।  

कम हो रही है अर्जेंटीना की मुद्रा की वैल्यू

अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो की वैल्यू भी लगातार कम होती जा रही है। अर्जेंटीना में स्थानीय मुद्रा की वैल्यू कम होने की स्थिति में लोग डॉलर खरीदने लगते हैं। ऐसे में पैसे की वैल्यू और गिर जाती है। इसलिए सेंट्रल बैंक ने एक नया नियम भी बनाया है। नियम के अनुसार, अगर अर्जेंटीना के लोग सात लाख रुपये (10 हजार डॉलर) से ज्यादा की खरीदकरना चाहते हैं, तो उन्हें  सरकार से अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं, डॉलर खरीदने के अतिरिक्त फंड बाहर भेजने से पहले भी सरकार की अनुमति की आवश्यकता होगी। ये नियम वहां की कंपनियों पर भी लागू होते हैं। 

ऐसा है अर्जेंटीना के बाजार का हाल

12 अगस्त को अर्जेंटीना का शेयर बाजार एक दिन में 48 फीसदी टूटा था। खास बात ये है कि यह गिरावट किसी एक देश के शेयर बाजार में 1950 के बाद से अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 12 अगस्त को ही अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो की वैल्यू 30 फीसदी कम हो गई थी। उनकी मुद्रा की वैल्यू का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 2016 में जहां एक डॉलर के लिए 10 पेसो देने पड़ते थे। वहीं अब एक डॉलर के लिए 60 पेसो देने पड़ते हैं। आगामी वर्षों में इसमें और भी गिरावट आने की आशंका है। 

देश की एक तिहाई आबादी गरीब

तमाम कोशिशों के बावजूद वहां की सरकार महंगाई कम नहीं कर पाई। खर्च कम करने और कर्ज कम लेने के जिन आर्थिक सुधारों का वादा किया गया था, वे लागू नहीं हो सके। बढ़ती महंगाई और सर्वजनिक खर्च में कटौती की वजह से आमदनी कीमतों की तुलना में नहीं बढ़ी। जिसकी वजह से अधिकतर लोग गरीब हो गए। देश की एक तिहाई आबादी अब गरीबी में रह रही है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: नौ सितंबर से सस्ते में सोना बेचेगी मोदी सरकार, कीमत से लेकर टैक्स में छूट तक इधर जानें सब कुछ

विज्ञापन

5.8 फीसदी कम हुई जीडीपी

साल 2019 की पहली तिमाही में अर्जेंटीना की जीडीपी 5.8 फीसदी कम हो गई। जबकि साल 2018 में अर्जेंटीना की जीडीपी 2.5 फीसदी कम हुई थी। अर्जेंटीना अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF ) से लिए कर्ज की किश्तों को अदा करने के लिए ज्यादा मोहलत हासिल करने की कोशिश में जुटा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें