फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Results: वॉल स्ट्रीट का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ, सितंबर तिमाही में 90 अरब डॉलर पर पहुंचा राजस्व

Fri, 28 Oct 2022 12:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एपल का सितंबर तिमाही में 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.15 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया है। कंपनी के सीएफओ लूका माएस्ट्री के अनुसार Apple की सेवा इकाई, डिजिटल विज्ञापन और गेमिंग कारोबार में कमजोरी दिखी है।
विज्ञापन
एपल लोगो - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपल तीसरी तिमाही दौरान वॉल स्ट्रीट के पूर्वानुमानों को गलत ठहराने वाली एकमात्र बड़ी टेक कंपनी है। एपल का सितंबर तिमाही में 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.15 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया है। हालांकि एपल की सेवा व्यवसाय इकाई, जिसमें ऐप स्टोर और Apple TV + और Apple Music जैसी सदस्यता सेवाएं शामिल हैं ने सितंबर तिमाही की अवधि में केवल 19.19 बिलियन अमरीकी डालर का राजस्व अर्जित किया है। बता दें कि वॉल स्ट्रीट के जानकारों ने एपल के रिजल्ट्स में 88.9 अरब अमेरिकी डॉलर के कुल राजस्व की उम्मीद जतायी थी।

विज्ञापन

 
पिछले वर्ष की तुलना में इसमें महज पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष यह वृद्धि 26 प्रतिशत थी। यह जून 2022 की तिमाही के 416 मिलियन अमरीकी डॉलर के आंकड़े से भी कम है। कंपनी के सीएफओ लूका माएस्ट्री के अनुसार Apple की सेवा इकाई, डिजिटल विज्ञापन और गेमिंग कारोबार में कमजोरी दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें