फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'रूस की मिलिट्री इंडस्ट्री को कमजोर करना हमारा उद्देश्य', बेंगलुरु में बोलीं अमेरिका की वित्त मंत्री

Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

येलेन ने कहा कि आज वैश्विक अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है। आईएमएफ ने 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 3.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
अमेरिकी की वित्त मंत्री जैनेट येलेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बेंगलुरु में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे बीच यूक्रेन के मुद्दे पर अहम बातचीत हुई। जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हम इस लड़ाई में यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम अपने सहयोगियों की मदद के लिए उनकी सराहना करते हैं। यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचाने के संबंध में हमारी बातचीत हुई। 

विज्ञापन


जैनेट येलेन ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि रूस की मिलिट्री इंडस्ट्री को कमजोर किया जाए, जिससे उनका राजस्व घटे और वह लड़ाई को फंड ना कर सके। रूस की सेना अपने 9 हजार से ज्यादा सैन्य उपकरणों को बदलने के लिए संघर्ष कर रही है। येलेन ने कहा कि आज वैश्विक अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है। आईएमएफ ने 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 3.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया है। बीते अक्टूबर के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है। दुनिया भर में महंगाई भी कम हो रही है। 

जैनेट येलेन ने कहा कि जी20 का उद्देश्य कर्ज, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षीय विकास बैंकों को एडवांस करना है। हम चीन समेत सभी आधिकारिक कर्जदाताओं के साथ  बात करेंगे ताकि विकासशील देशों के लिए कर्ज प्रणाली को बेहतर कर सकें। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत की अध्यक्षता में जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में बैठक होनी है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्री जैनेट येलेन भारत आई हुई हैं। भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जैनेट येलेन के बीच 'जी20 फाइनेंस ट्रेक' की प्राथमिकताओं के बारे में बात हुई। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक कर्ज संवेदनशीलताओं, क्रिप्टो परिसंपत्तियों और स्वास्थ्य जैसे विषयों के अलावा 'जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (जीईटीपी)' के बारे में बात की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें