फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q1 Results: अंबुजा सीमेंट्स का मुनाफा 31 फीसदी उछला, इंडिगो का शुद्ध मुनाफा 3000 करोड़ के पार पहुंचा

Wed, 02 Aug 2023 03:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 55 फीसदी बढ़कर 1,930 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़कर 15.5 फीसदी से 22.2 फीसदी हो गया। दूसरी ओर इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच कर 3,091 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
अंबुजा प्लांट नालागढ़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबुजा सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 31.21 प्रतिशत बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 865 करोड़ रुपये था। अदाणी समूह की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसका शुद्ध राजस्व सालाना आधार पर 8.46 प्रतिशत बढ़कर 8,713 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,033 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 55 फीसदी बढ़कर 1,930 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़कर 15.5 फीसदी से 22.2 फीसदी हो गया। अंबुजा सीमेंट्स के अनुसार मिश्रित सीमेंट में वृद्धि के साथ-साथ दक्षता मानकों में सुधार से निरंतर बिक्री वृद्धि को समर्थन मिला।

अपनी सहायक कंपनी एसीसी के साथ अंबुजा की क्षमता 67.5 मिलियन टन की है, जिसमें देश भर में 14 एकीकृत सीमेंट विनिर्माण संयंत्र और 16 सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयां हैं। सीमेंट निर्माता ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सभी प्रमुख बाजारों में मजबूत नेतृत्व बनाए रखा है। इस घटनाक्रम के बाद कंपनी के शेयर 1.17 प्रतिशत फिसलकर 456.20 रुपये पर आ गए हैं।
विज्ञापन


कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अजय कपूर ने कहा, "हमारे प्रीमियम सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग के साथ, परिचालन उत्कृष्टता, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, बिक्री और विपणन में हमारी विभिन्न क्षमताओं से विकास को बढ़ावा मिला है।

सांघी सीमेंट्स के अधिग्रहण की दौर में अंबुजा-एसीसी सबसे आगे

अदाणी समूह की अंबुजा-एसीसी सीमेंट्स पिछले एक सप्ताह के दौरान सौदे की बातचीत आगे बढ़ने और बेहतर अधिग्रहण शर्तों का प्रस्ताव देने के बाद सांघी सीमेंट्स के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे आगे है। अहमदाबाद स्थित सांघी सीमेंट के अधिग्रहण की दौड़ में अंबुजा-एसीसी और जेके लक्ष्मी सीमेंट हैं।

अदाणी विल्मर को पहली तिमाही में 79 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

अदाणी विल्मर को जून 2023 तिमाही में 79 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 194 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 12% घटकर 12,928 करोड़ रुपये रह गया, जो खाद्य तेल की कीमतों में भारी गिरावट को दर्शाता है।

इंडिगो का मुनाफा पहली तिमाही में तीन हजार करोड़ के पार पहुंचा

इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन का एकीकृत शुद्ध लाभ जून में समाप्त तिमाही में 3,091 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,064 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 16,683 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें