फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन बनी एप्पल के बाद विश्व की दूसरी ट्रिलियन डॉलर कंपनी

Wed, 05 Sep 2018 04:50 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेजॉन
विज्ञापन
अमेरिका की दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने मंगलवार को शेयर बाजार में ट्रिलियन डॉलर यानी एक खरब डॉलर कीमत का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की महज दूसरी कंपनी बन गई। सिलिकॉन वैली की एप्पल ने महज एक महीने पहले ही ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी होने का गौरव हासिल किया था। 
विज्ञापन


भारत में भी अमेजन इंडिया के नाम से अपनी अलग पहचान रखने वाली अमेजन के शेयर मंगलवार को दोपहर बार 2050.27 डॉलर कीमत पर बिके, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू ने 1 खरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। सिएटल स्थित अमेजन को उसके मालिक जैफ बेजॉस ने शुरुआत में किताबें बेचने वाली कंपनी के तौर पर शुरू किया था। बेजॉस आज की तारीख में अमेरिका के एक नामचीन समाचार पत्र द वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। 

हालिया सालों में पूरी दुनिया में कई करोड़ उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ आकर्षित करने वाली अमेजन भारत में भी एक बड़े एफडीआई निवेशक के तौर पर उभरी है। अकेले इस साल अमेजन के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में करीब 75 फीसदी की उछाल हासिल की और कंपनी के बाजारी पूंजीकरण में करीब 435 अरब डॉलर का इजाफा किया। 
विज्ञापन


बता दें कि यह अमेरिका की तीन दिग्गज रिटेल स्टोर चेन वॉलमार्ट, कोस्टको और टारगेट की संयुक्त बाजार पूंजीकरण के बराबर है। वॉल स्ट्रीट जनरल का कहना है कि निवेशकों ने अमेजन को हालिया सालों में सबसे विश्वसनीय वित्तीय अनुशासन का प्रदर्शन करने वाली कंपनी होने का इनाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें