फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business: अमेजन इंडिया का बड़ा निवेश, कर्मचारियों के कल्याण और ऑपरेशंस नेटवर्क पर 2,800 करोड़ खर्च करेगी

Thu, 23 Apr 2026 04:20 PM IST
Nitin Gautam पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अमेजन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट अभिनव सिंह ने कहा, '2013 में Amazon.in की शुरुआत के बाद से हमने देश के हर सर्विसेबल पिनकोड तक पहुंचने वाला सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क के केंद्र में हमारे कर्मचारी हैं और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण हमारी प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
अमेजन इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह देशभर में कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण को मजबूत करने के साथ-साथ अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के विस्तार के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। कंपनी का यह निवेश 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस निवेश से कारोबार विस्तार के साथ-साथ एआई-आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट आश्रय के तहत कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी कंपनी
कंपनी ने कहा कि वह अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार करेगी, ताकि ग्राहकों को मिनटों, घंटों और दिनों के भीतर डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अमेजन ने बताया कि वह 'प्रोजेक्ट आश्रय' के तहत कर्मचारियों के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी, मेडिकल और दुर्घटना बीमा को बेहतर बनाएगी और हजारों कर्मचारियों तथा 2 लाख से अधिक सामुदायिक सदस्यों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच दिलाने में मदद करेगी।

कंपनी के अनुसार, यह निवेश 2025 में किए गए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के बाद किया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में 17 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्टेशन सेंटर और 75 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू किए गए थे। साल 2025 में अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सेवा 'Amazon Now' भी लॉन्च की थी, जिसे अब प्रमुख शहरों में 300 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर तक विस्तार दिया जा चुका है, जिससे तेज और सुरक्षित डिलीवरी संभव हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें