फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट इन्वेस्टर सीरीज: महिला दिवस के मौके पर होगा दूसरा वेबिनार, महिलाओं के सशक्तिकरण पर होगी चर्चा

Sat, 05 Mar 2022 04:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala-ICICI Prudential MF Joint Webinar: अमर उजाला और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने संयुक्त रूप से एक सीरीज शुरू की है, जो विशेषज्ञों के साथ 'स्मार्ट इन्वेस्टर' नामक एक निवेशक शिक्षा कार्यक्रम है। इसका दूसरा वेबिनार 8 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
'स्मार्ट इन्वेस्टर' सीरीज का दूसरा वेबिनार 8 मार्च को। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने संयुक्त रूप से एक सीरीज शुरू की है, जो विशेषज्ञों के साथ 'स्मार्ट इन्वेस्टर' नामक एक निवेशक शिक्षा कार्यक्रम है। इसके तहत दूसरा वेबिनार आगामी आठ मार्च को दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। जैसा कि ज्ञात है कि इस दिन महिला दिवस भी है, तो वेबिनार में चर्चा का विषय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होगा।  

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण पर होगी चर्चा
महिला दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले इस वेबिनार का विषय 'आत्मनिर्भर स्त्री, आजादी का सच्चा अमृत महोत्सव' रखा गया है। वेबिनार के इस दूसरे भाग में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। चर्चा और ऑडियंस के सवालों का जवाब देने के लिए विशेषज्ञ के तौर पर फिनसेफ प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक मृण अग्रवाल मौजूद रहेंगी। जबकि कार्यक्रम की मेजबानी एक निवेश बैंकर, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (पुणे), आईएसबी (हैदराबाद) और इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर (दिल्ली) के एल्युमिनी डॉक्टर मुनीश सभरवाल करेंगे। इसका हिस्सा बनने के लिए https://auevents.in/SmartInvestor लिंक पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 

27 जनवरी को हुआ था पहला वेबिनार 
बता दें कि अमर उजाला और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ की इस संयुक्त पहल का पहला वेबिनार 27 जनवरी को आयोजित किया गया था। इसका विषय म्यूचुअल फंड के साथ टैक्स प्लानिंग था। इस पर बातचीत करते हुए एज इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल स्टडीज के निदेशक और संस्थापक सीईओ वरुण मल्होत्रा ने विभिन्न पहलुओं  के बारे में जानकारी दी थी। इनमें टैक्स प्लानिंग के बारे में जानें और लंबी अवधि में वेल्थ और टैक्स प्लानिंग बनाने में निवेशकों की मदद करने में ईएलएसएस फंड कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जैसे मुद्दे शामिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें