फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shree Cement: 230 अरब रुपये के कर चोरी का आरोप, पांच ठिकानों पर छापेमारी; पढ़िए शेयर पर पड़ा कितना असर

Tue, 27 Jun 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्री सीमेंट के शेयरों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को यह 10 फीसदी की गिरावट के साथ 22,630.75 पर खुला। यह इसका 5 साल से अधिक समय का निचला स्तर है। आखिर में यह 5.89 फीसदी की गिरावट के साथ 23,664.90 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
Shree Cement - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की बड़ी सीमेंट कंपनियों में शामिल श्री सीमेंट पर 230 अरब रुपये (2.81 अरब डॉलर) की कर चोरी का आरोप है। आरोप के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट जारी है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की तलाशी के बाद देश के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने राजस्थान में कंपनी के पांच ठिकानों पर छापे मारे हैं।  

सूत्रों का दावा है कि श्री सीमेंट ने हर साल कर भुगतान में 1,200-1,400 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इससे केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व के मोर्चे पर घाटा हुआ है। कंपनी ने यह हेराफेरी फर्जी दस्तावेज के जरिये की। उधर, श्री सीमेंट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को पत्र लिखकर बताया, कंपनी के अधिकारी आयकर विभाग का पूरा सहयोग कर रहे है। साथ ही कहा, कर चोरी की चल रही खबरें सही नहीं हैं। कंपनी से बातचीत किए बिना ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं। 

स्टॉक 5 साल से ज्यादा के निचले स्तर पर

विज्ञापन

श्री सीमेंट के शेयरों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को यह 10 फीसदी की गिरावट के साथ 22,630.75 पर खुला। यह इसका 5 साल से अधिक समय का निचला स्तर है। आखिर में यह 5.89 फीसदी की गिरावट के साथ 23,664.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें