Paytm: अली बाबा ने पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) में 3.4 फीसदी इक्विटी (यानी लगभग 2.1 करोड़ शेयर) के लिए शुक्रवार को एक ब्लॉक डील की है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी अलीबाबा ने आज की ब्लॉक डील में पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
चीन के उद्योगपति जैक मा की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) में 3.4 फीसदी इक्विटी (यानी लगभग 2.1 करोड़ शेयर) के लिए शुक्रवार को एक ब्लॉक डील की है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी अलीबाबा ने आज की ब्लॉक डील में पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
विज्ञापन
इस बिक्री के साथ अलीबाबा अब पेटीएम में स्टेकहोल्डर नहीं रह गई है। कंपनी ने जनवरी में पेटीएम में अपनी 6.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 3.1 प्रतिशत बेच दी है।
इस ताजा सौदे से अलीबाबा का भारत से बाहर निकलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अली बाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। यह खबर बाजार के लिए अच्छी साबित हो सकती है कि क्योंकि इससे पेटीएम में चीनी हिस्सेदारी समाप्त हो जाएगी।