बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अभिनेता अक्षय कुमार 15 अगस्त को अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के साथ सिनेमाघरों में छा गए थे। फिल्म की 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अक्षय कुमार के फैंस ये सुनकर खुश होंगे कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में 467 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अक्षय कुमार चौथे पायदान पर आ गए हैं। पिछले साल सलमान खान ने भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई थी, लेकिन इस साल सलमान को इसमें शामिल नहीं हैं।
आइए जानते हैं पूरी सूची।
अक्षय का शीर्ष 100 सेलिब्रिटी में भी 33वां नंबर: 2019 की सर्वाधिक कमाने वाली सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर था। उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपये) है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपये से 68 करोड़ रुपये तक लिए। 2018 की लिस्ट में भी अक्षय 270 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे।
शाहरुख, सलमान का नहीं नाम: सलमान खान इस साल लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 3.77 करोड़ डॉलर (257 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ उनका 82वां नंबर था। शाहरुख लिस्ट में पिछले 2 साल से ही बाहर हैं, 2017 की लिस्ट में उनका 65वां नंबर था।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन
2 of 7
ड्वेन जॉनसन (फाइल फोटो)
ड्वेन ने जुमांजी के लिए सबसे ज्यादा फीस ली: गुरुवार को जारी हुई फोर्ब्स की सूची के अनुसार, हॉलीवुड प्रोड्यूसर और 'बेवॉच' एक्टर ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' 642 करोड़ रुपये कमाने के साथ टॉप पर हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता ड्वेन जॉनसन को उनकी आने वाली फिल्म "जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल" के लिए अब तक की सबसे ज्यादा 23.5 मिलियन डॉलर फीस दी जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब ड्वेन ने कमाई के मामले में बाजी मारी है। 2016 में भी वे टॉप पर थे, जबकि 2017 और 2018 में उनका नंबर दूसरा था। ड्वेन "द रॉक" के नाम से फेमस हैं।
विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ
3 of 7
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, जिन्हें टीवी श्रृंखला होम एंड अवे में किम हाईड और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थॉर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता, 549 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
रॉबर्ट डाउनी
4 of 7
Robert Downey
अमेरिकी अभिनेता व निर्माता रॉबर्ट डाउनी 474 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
5 of 7
Akshay Kumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 467 करोड़ रुपये की कमाई के सा चौथे स्थान पर हैं। पिछले साल वे इस सूची में सातवें स्थान पर थे।
विज्ञापन
जैकी चेन
6 of 7
जैकी चेन
जैकी चैन एक अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फिल्म-निर्माता, हास्य-अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, गायक और स्टंट कलाकार हैं। 416 करोड़ रुपये की कमाई कर वे इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं।