फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: अकासा एयर की पूंजीगत स्थिति मजबूत, सीईओ विनय दुबे बोले- जल्द ही भरेंगे अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Thu, 13 Jul 2023 03:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Akasa Air: विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइन में अधिक तेजी से बढ़ने की क्षमता है। अकासा एयर अगले महीने अपने परिचालन का एक साल पूरा करने जा रही है। इस बारे में दुबे ने कहा, ‘‘हमने अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप उपल्बधियां हासिल की हैं।’’
विज्ञापन
अकासा एयर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे एयरलाइन के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा है कि एयरलाइन ‘अच्छी तरह पूंजीकृत’ है और उनके पास इस साल के अंत तक तीन अंक में (कम से कम 100) विमानों का ऑर्डर देने के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध है।

विज्ञापन


विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइन में अधिक तेजी से बढ़ने की क्षमता है। अकासा एयर अगले महीने अपने परिचालन का एक साल पूरा करने जा रही है। इस बारे में दुबे ने कहा, ‘‘हमने अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप उपल्बधियां हासिल की हैं।’’ इस समय विमानन कंपनी के पास 19 विमान हैं और 20वां विमान उसके बेड़े में इस महीने शामिल हो सकता है। कंपनी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है।

दुबे ने समाचार एजेंसी के साथ साक्षात्कार में कहा कि एयरलाइन ‘‘अच्छी तरह से पूंजीकृत’’ है। अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास पर्याप्त वित्तपोषण है। हमारे पास 72 विमानों और चार अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर देने के लिए पर्याप्त पूंजी थी... इसके अलावा इस साल के अंत तक तीन अंक में विमान का ऑर्डर देने के लिए पर्याप्त पूंजी है।’’
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। बता दें कि एयरलाइन ने 76 बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया है। दुबे ने एयरलाइन के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इस बात में उलझे हुए हैं कि हम थोड़ा तेजी से बढ़ेंगे या धीमी गति से। हम स्थिरता चाहते हैं। हम एक ऐसी एयरलाइन बनाना चाहते हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरेगी।’’

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई में अकासा एयर की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल ‘विमानन क्षेत्र के लिए स्वर्ण युग’ होने जा रहे हैं और देश में अगले 15 से 20 साल में करीब 2,000 विमान होंगे और अधिक संख्या में हवाई अड्डे होंगे। दुबे ने कहा, ‘‘हम जिस स्तर पर हैं, वहां बहुत-बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि काफी वृद्धि हो रहा है।’’ एयरलाइन के बेड़े में 20 विमान होने पर वह अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें