सस्ती किराया वाली एयर एशिया लखनऊ के लिए 5 शहरों से सेवा शुरू करेगी। बृहस्पतिवार को इसने कहा कि 5 अगस्त से बंगलूरू, दिल्ली, गोवा, कोलकाता और मुंबई से लखनऊ के बीच सेवा शुरू होगी। इन शहरों के बीच रोजाना फ्लाइट्स का आवागमन होगा।
विज्ञापन
5जी सेवा मार्च, 2023 से मिलेगी
भारत में 5 जी सेवा मार्च, 2023 से शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फ्रांस में एक कार्यक्रम में कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई में पूरी हो जाएगी। उसके बाद हम दूरसंचार कंपनियों से इसके बारे में चर्चा करेंगे। इसे अगले साल शुरू किया जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड का पहला चरण 20 जून से
2022-23 के सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड का पहला चरण 20 जून से 5 दिन के लिए खुलेगा। आरबीआई ने कहा कि इसका दूसरा चरण 22 से 26 अगस्त के बीच खुलेगा। इस बॉण्ड की परिवपक्वता अवधि 8 साल की होती है। हालांकि 5 साल के बाद इसमें से निकलने का विकल्प भी होता है। एक वित्तवर्ष में कम से कम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलो सोने के लिए निवेश किया जा सकता है। ट्रस्ट 20 किलो सोने के लिए निवेश कर सकता है। 2021-22 में इसे 12,991 करोड़ रुपये (27 टन सोना) के लिए 10 बार लॉन्च किया गया था। ऑन लाइन निवेश पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
भारत निम्न विकास दर के साथ उच्च महंगाई से निपटने में आगे
वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भारत निम्न आर्थिक वृद्धि के साथ उच्च महंगाई से निपटने में अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है। आरबीआई ने एक लेख में कहा, वैश्विक आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। जिंसों के ऊंचे दाम और वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव से अनिश्चितता बढ़ी है।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा ने कहा, जीडीपी में शामिल कारकों के कोरोना पूर्व स्तर पार करने के साथ घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मई के महंगाई आंकड़ों ने कुछ राहत दी है।
सर्वाधिक कर्ज वाले राज्य घटाएं गैर-जरूरी खर्च
लेख में कहा गया है कि सर्वाधिक कर्ज वाले 5 राज्यों पंजाब, बिहार, राजस्थान, केरल और पश्चिम बंगाल को गैर-जरूरी खर्च घटाने के साथ सुधारात्मक उपाय करने की जरूरत है। राज्यों की वित्तीय स्थिति दबाव बढ़ने को लेकर चेतावनी का संकेत दे रही है।