फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: इंफाल से कोलकाता का हवाई टिकट किराया 20 हजार तक पहुंचा, कंपनियां विशेष उड़ानें संचालित कर रहीं

Mon, 08 May 2023 09:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Manipur Tension: इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पश्चिम बंगाल चैप्टर के चेयरमैन देबजीत दत्ता के अनुसार मणिपुर में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। लोग जल्द से जल्द इंफाल छोड़कर कोलकाता पहुंचना चाह रहे हैं ताकि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। इस चुनौतीपूर्ण हालात में लोगों को हवाई टिकट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनावग्रस्त मणिपुर के हालात को देखते हुए इंफाल से कोलकाता पहुंचने के लिए लोग 20 हजार रुपये का हवाई टिकट खरीदने को तैयार है। नतीजतन इंफाल से कोलकाता का हवाई किराया पांच से छह गुना तक बढ़ गया है। कई एयरलाइन कंपनियां मणिपुर में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कई विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं।

विज्ञापन


इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पश्चिम बंगाल चैप्टर के चेयरमैन देबजीत दत्ता के अनुसार मणिपुर में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। लोग जल्द से जल्द इंफाल छोड़कर कोलकाता पहुंचना चाह रहे हैं ताकि वे अपने घर की उड़ान के लिए रवाना हो सकें। इस चुनौतीपूर्ण हालात में लोगों को हवाई टिकट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आम दिनों की तुलना में विमानों के टिकटों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम इंफाल से कोलकाता की उड़ानों की बात करें तो एअर इंडिया रोजाना सुबह एक उड़ान भर रही है। इंडिगो इंफाल और कोलकाता के बीच सीधी और कनेक्टेड चार उड़ानें संचालित कर रही है। करीब-करीब सभी उड़ानों के लिए अगले दो दिनों के सारे टिकट बुक हो चुके हैं। 

दत्ता के अनुसार एअर इंडिया का इंफाल से कोलकाता के बीच बिजनेस क्लास का किराया मंगलवार को 17,000 रुपये और इकनॉमी क्लास का 11 मई का किराया 14,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि 15 मई की एअर एशिया की एक उड़ान का किराया 4000 रुपये है। इंडिगो की इंफाल से कोलकाता की सीधी उड़ान का 10 मई का किराया 11,000 और कनेक्टेड उड़ान का किराया 20000 रुपये है।
विज्ञापन


रीजनल करियर फ्लाईबिग के अनुसार वह सप्ताह में छह दिन गुवाहाटी से इंफाल की उड़ान संचालित करता है लेकिन शनिवार से वह इंफाल और गुवाहाटी के बीच तीन अतिरिक्त उड़ान संचालित कर रहा है। पिछले तीन दिनों में इंफाल से 150 यात्रियों को गुवाहाटी लाया गया। फ्लाईबिग के कारपोरेट मामलों के निदेशक अजय जासरा ने कहा कि शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, रविवार को मेघालय और सोमवार को महाराष्ट्र के लोगों को मणिपुर से निकाला गया। 

एआईएक्स कनेक्ट भी मंगलवार को इंफाल से गुवाहाटी के लिए एक अतिरिक्त उड़ान का संचालन करेगी। वह इस रूट पर दो नियमित उड़ानों का संचालन करती है। विशेष उड़ान सुबह 11.15 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। अलायंस एयर ने सोमवार को इंफाल-गुवाहाटी रूट पर दो विशेष उड़ानों का संचालन किया। इंडिगो का कहना है कि उसने शनिवार को इंफाल से कोलकाता के लिए दो विशेष उड़ान भरी थीं। एअर इंडिया ने भी शनिवार और रविवार को इंफाल-दिल्ली रूट पर दो विशेष उड़ानों का संचालन किया। इतना ही नहीं, एअर इंडिया और इंडिगो ने 4 से 7 मई तक इंफाल के लिए अपनी सभी उड़ानों के पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण के लिए शुल्क माफ कर दिया है। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्य में संकट के बीच हवाई किराये सस्ता रखने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें