फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों के लिए एअर इंडिया भेजेगी विशेष विमान, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 04 Nov 2025 03:30 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को मंगोलिया की राजधानी की ओर मोड़ दिया गया था। विमान में कुल 228 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। एअरलाइन ने जानकारी दी कि उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया ने जानकारी दी कि उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगी। बता दें कि सोमवार को सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण मंगोलिया की राजधानी की ओर मोड़ दिया गया था। एयरलाइन ने बताया कि राहत उड़ान बुधवार सुबह यात्रियों को लेकर वापस लौटेगी। सूत्रों के अनुसार विमान में 245 लोग सवार थे, जिनमें 228 यात्री और 17 चलक दल के सदस्य थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Steel: कम कीमतों से जूझ रहा स्टील सेक्टर; 150 यूनिट्स ने बंद किया उत्पादन, सरकार के विस्तार लक्ष्य पर खतरा

उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होगी 

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया उड़ान संख्या एआई174 (2 नवंबर की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली) के यात्रियों को ले जाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित करेगी। इसे सोमवार को उलानबटोर की ओर मोड़ दिया गया था। उड़ान संख्या एआई183 आज दोपहर दिल्ली से रवाना होगी और बुधवार सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। राहत उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित की जाएगी।

यात्रियों और चालक दल की देखभाल की जा रही 

बयान में यह भी कहा गया है कि एयरलाइन स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यात्रियों और चालक दल की देखभाल कर रही है। इसमें उन्हें होटल में आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है।

तकनीकी समस्या के कारण उलानबटोर में उतरा था विमान 

सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174एम को उलानबटोर में एहतियातन उतारना पड़ा, क्योंकि उड़ान चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था। उड़ान संचालित करने वाला बोइंग 777 विमान उलानबटार में सुरक्षित उतर गया।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें