अमेरिका की सरकार ने कोविड महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रमों में बदलाव के कारण प्रभावित यात्रियों को पैसे लौटाने में हुई देरी के मामले में एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर यानी करीब 11.38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अमेरिका के यातायात विभाग ने सोमवार को बताया है कि भारतीय विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में 60 करोड़ डॉलर लौटाने का आदेश दिया गया है।
भारतीय विमानन कंपनी को प्रभावित यात्रियों के करीब 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोधध् पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभाषी है। अमेरिका में यह नियम है कि उड़ान के रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर 100 दिन में लौटाने होंगे।
एक विभागीय जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिन में लौटाने होंगे। बता दें कि रिफंउे में देरी के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा अमेरिकी सरकार ने फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयर मेक्सिको, ईआईएआई और एविएंका एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है।