फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया अक्तूूबर से शुरु करेगी खजुराहो के लिए सीधी विमान सेवा

Fri, 09 Aug 2019 07:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया जल्द ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से सीधी विमान सेवा को शुरू करेगी। कंपनी ने इसका एलान करते हुए कहा कि वो 27 अक्टूबर से दिल्ली के लिये सीधी उड़ान शुरु करेगी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजन कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया नई उड़ान प्रतिदिन चलेगी और यह दिल्ली से खजुराहो होते हुए वाराणसी जाएगी। इससे देशी और विदेशी पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी और उनके यात्रा के समय में कमी होगी। उन्होंने बताया कि वापसी में यह फ्लाइट वाराणसी से पहले खजुराहो आएगी और फिर दिल्ली आयेगी।

अभी सप्ताह में तीन दिन उड़ान

वर्तमान में एयर इंडिया सप्ताह में तीन बार वाया वाराणसी और आगरा से खजुराहो के लिए उड़ान का संचालन कर रहा है। 27 अक्टूबर से वर्तमान उड़ान और इसके मार्ग को बदलकर दिल्ली से विश्व धरोहर स्थल को सीधे जोड़ा जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया इस मार्ग पर ए-320 श्रेणी के विमान परिचालित करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें