फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की छोटी उड़ानों पर नहीं मिलेगा नाश्ता, अब मूंगफली चबाकर पूरी करें यात्रा

Fri, 03 Aug 2018 04:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
एयर इंडिया के इकोनॉमी क्लास यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सफर के दौरान नाश्ता नहीं मिलेगा। कॉस्ट कटिंग और खाने की बर्बादी को रोकने के लिए एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है। हालांकि एयरलाइंस का यह कदम केवल उन यात्रियों पर पड़ेगा, जिनकी यात्रा अवधि एक घंटे से कम की है। 
विज्ञापन


नहीं मिलेगा समोसा-सैंडविच

अब घरेलू यात्रियों को यात्रा के दौरान समोसा या फिर सैंडविच नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार यात्री इसके खराब होने की शिकायत कर चुकें हैं। इस वजह से खाने की काफी बर्बादी होती है, जिससे कंपनी को भी काफी नुकसान होता था। 

अब चबानी पड़ेगी मूंगफली

समोसा, सैंडविच या फिर अन्य ताजे नाश्ते की जगह यात्रियों को मूंगफली  और बिस्किट के पैकेट पकड़ा दिए जाएंगे, जिसको चबाकर के वो अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह पैकेट दरवाजे के पास रखे जाएंगे, जिससे यात्री अपनी सुविधानुसार उठा सकते हैं। यह यात्रियों पर निर्भर करेगा कि वो यात्रा में खाएं या फिर साथ लेकर के जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं गर्म करना पड़ेगा नाश्ता

एयरलाइन के इस कदम से उन्हें ऐसे नाश्ते को फ्रिज में रखने या फिर गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे विमानों पर बोझ कम होगा। पिछले साल एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में सभी तरह की घरेलू उड़ानों पर शाकाहारी खाना देने का ऐलान किया था। 

मीठे में मिलेगी खीर,चॉकलेट

इसके साथ ही यात्रियों को मीठे में खीर अथवा चॉकलेट मिलेगी। इसके अलावा बिस्किट भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही पनीर के स्थान पर आलू और झींगा व मछली के स्थान पर चिकेन मिलेगा। वहीं दोपहर व रात के खाने में पहले से मौजूद तीन डिश में भी कटौती करके दो कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें