फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: लोगो बदलने के बाद कैसे दिखेंगे एयर इंडिया के विमान? विमानन कंपनी ने तस्वीर साझा कर कराया दीदार

Sat, 07 Oct 2023 01:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Logo Design Change: एयर इंडिया ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "टूलूज़ में पेंट की दुकान पर हमारी नई लिवरी में मैजिस्टिक ए 350 का पहला लुक। हमारे ए 50 इन सर्दियों में देश पहुंचेंगे।" लोगो और लिवरी के लॉन्च के दौरान, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा था कि लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा संस के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने शनिवार को लोगो और लिवरी (आउटफिट) बदलने के बाद अपने विमान का पहला लुक साझा किया। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ने फ्रांस के टूलूज में एक पेंट की दुकान में खड़े अपने ए350 विमान की तस्वीरें ट्विटर (अब एक्स) पर पोस्ट कीं। यह विमान आने वाली सर्दियों के दौरान भारत पहुंचेगा।

विज्ञापन



बीते अगस्त में एयर इंडिया ने अपने नए लोगो का अनावरण किया था। नए लोगों में लाल और सफेद रंगों को बरकरार रखा गया था और बैंगनी रंग को जोड़ा गया था। नए लोगो को 'द विस्टा' नाम दिया गया था। एयरलाइन ने कहा था कि विमानों को नवीनीकृत करने के लिए 400 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

एयर इंडिया ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "टूलूज़ में पेंट की दुकान पर हमारी नई लिवरी में मैजिस्टिक ए 350 का पहला लुक। हमारे ए 50 इन सर्दियों में देश पहुंचेंगे।" लोगो और लिवरी के लॉन्च के दौरान, टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा था कि लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा, 'हम सभी मानव संसाधन पहलुओं को उन्नत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने बड़ी संख्या में विमानों का ऑर्डर दिया है। इसलिए हमें नवीनीकरण करना होगा और अपने मौजूदा बेड़े को स्वीकार्य स्तर पर लाना होगा। यह बहुत कठिन काम होने जा रहा है लेकिन हमें इसे करना है। हम जानते हैं कि हम हमें क्या करना है। नया लोगो हमारे साहसिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


लोगो लॉन्च करने के दौरान एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने पहले कहा था, "हमारा परिवर्तनकारी नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, और यह वैश्विक मंच पर गर्व से एक नए भारत का प्रतिनिधित्व करता है।' उन्होंने कहा था कि 2025 तक एयर इंडिया के सभी विमानों में नया लोगो होगा। कैंपबेल ने कहा था कि दशकों तक एयर इंडिया के शुभंकर के रूप में प्रतिष्ठित 'महाराजा' बने रहेंगे भविष्य में भी एयरलाइन की यात्रा का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें