फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की रिपब्लिक-डे सेल, 979 रुपये में कर सकेंगे यात्रा

Fri, 25 Jan 2019 06:38 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सस्ते टिकटों की पेशकश की है। 26 जनवरी से 28 जनवरी, 2019 के बीच चलने वाली यह सेल इकोनॉमी श्रेणी की सीटों के लिए होगी।

विज्ञापन


कंपनी ने प्रवक्ता ने बताया कि सेल के तहत दी जाने वाली सस्ती टिकटों में सभी तरह के खर्च और कर शामिल होंगे। सेल के तहत ली जाने वाली टिकटों पर 30 सितंबर, 2019 तक यात्रा की जा सकेगी।टिकटों की खरीद एयर इंडिया की वेबसाइट और कंपनी के बुकिंग कार्यालयों, कॉल सेंटरों और ट्रैवल एजेंटो से की जा सकती है। ये टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि सेल के दौरान घरेलू उड़ानों का एक तरफ का इकोनॉमी श्रेणी का किराया 979 रुपये से शुरू होगा। वहीं बिजनेस श्रेणी का किराया 6,965 रुपये से शुरू होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर अमेरिका के लिए इकोनॉमी श्रेणी का किराया 55,000 रुपये से, यूरोप और ब्रिटेन के लिए 32,000 रुपये से और ऑस्ट्रेलिया के लिए 50,000 रुपये से शुरू होगा। दक्षेस, खाड़ी देश, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के लिए यह किराया 11,000 रुपये से शुरू होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें