फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: कर्मियों को फिर स्वैच्छिक रिटायरमेंट का ऑफर, 31 मार्च तक अप्लाई करने पर एक लाख रुपये अधिक मिलेंगे

Fri, 17 Mar 2023 01:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रस्ताव के पहले चरण में उड़ान और गैर-उड़ान कर्मचारियों दोनों को कवर किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उस समय करीब 4,200 कर्मचारी पात्र थे और जिनमें से करीब 1,500 लोगों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया ने शुक्रवार को अपने गैर-उड़ान कर्मचारियों (Non-Flying Staffs) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की दूसरी पेशकश की है। पिछले साल जनवरी में भी घाटे में चल रही एयरलाइन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद भी टाटा समूह की ओर से इस तरह की पेशकश की गई थी। 

विज्ञापन


एक पत्र के अनुसार, नवीनतम पेशकश स्थायी सामान्य कैडर के अधिकारियों के लिए उपलब्ध होगी, जो 40 वर्ष या उससे अधिक की आयु के हो चुके हैं और जिन्होंने एयरलाइन में कम से कम पांच साल की निरंतर सेवा पूरी कर ली है। साथ ही न्यूनतम पांच साल की निरंतर सेवा पूरी करने वाले लिपिकीय और अकुशल श्रेणी के कर्मचारी भी इसके पात्र होंगे। यह ऑफर 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।   

सूत्रों के अनुसार कुल 2,100 कर्मचारी नवीनतम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रस्ताव का लाभ उठाने के पात्र होंगे। वर्तमान में एयरलाइन में लगभग 11,000 कर्मचारी काम करे हैं। इनमें उड़ान और गैर-उड़ान कर्मचारी शामिल हैं। जून 2022 में, एयर इंडिया ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रस्ताव का पहला चरण शुरू किया था। 
विज्ञापन


कर्मचारियों की ओर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अतिरिक्त लाभ अन्य स्थायी कर्मचारियों को भी देने का अनुरोध किया गया है। एयरलाइन के चीफ एचआर सुरेश दत्त त्रिपाठी ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा कि एयर इंडिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पेशकश के दूसरे चरण की घोषणा कर रही है। 17 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को भी एकमुश्त लाभ के रूप में अनुग्रह राशि (Ex-Gratia Amount) प्रदान की जाएगी।    

पत्र में कहा गया है, ''31 मार्च 2023 तक आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के अलावा अतिरिक्त एक लाख रुपये मिलेंगे।"

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रस्ताव के पहले चरण में उड़ान और गैर-उड़ान कर्मचारियों दोनों को कवर किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उस समय करीब 4,200 कर्मचारी पात्र थे और जिनमें से करीब 1,500 लोगों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना। 

पिछले साल सितंबर में एयर इंडिया ने Vihaan.AI परिवर्तन योजना की घोषणा की थी, जो पांच साल की अवधि में हासिल किए जाने वाले विभिन्न लक्ष्यों पर केंद्रित है। इस योजना का उद्देश्य एयर इंडिया को निरंतर विकास, लाभप्रदता और बाजार नेतृत्व के रास्ते पर लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें