फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: दिल्ली-दुबई फ्लाइट में कॉकपिट में अवैध एंट्री को लेकर एयर इंडिया को नोटिस, CEO-सुरक्षा अफसर से जवाब तलब

Sun, 30 Apr 2023 02:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
डीजीसीए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 27 फरवरी को दुबई-दिल्ली फ्लाइट में एक पायलट की ओर से महिला मित्र के कॉकपिट में लाने की घटना की सूचना समय पर नहीं देने के मामले में एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। डीजीसीए ने एयर इंडिया के सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहोए को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए को शिकायत दी थी कि पायलट ने अपनी अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


डीजीसीए के एक अधिकारी ने रविवार को को बताया कि घटना की सूचना समय पर नहीं देने के लिए एयर इंडिया के सीईओ और उड़ान सुरक्षा के प्रमुख को 21 अप्रैल को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मामले की जांच में भी देरी की गई। 

दोनों अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। डीसीईए ने इसी महीने एयर इंडिया को जांच पूरी होने तक चालक दल के सभी सदस्यों को ड्यूटी (रोस्टर) से हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें