फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aviation: एयर इंडिया ने ढाका जाने वाली सुबह की उड़ान रद्द की, इंडिगो-विस्तारा की मंगलवार की सभी उड़ानें रद्द

Tue, 06 Aug 2024 01:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन ने ढाका जाने वाली अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और बांग्लादेश की राजधानी के लिए अपनी शाम की उड़ान संचालित करने के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में जारी सरकार विरोधी तनाव के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार की सुबह ढाका जाने वाली उड़ान रद्द कर दी। बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण कर रहे छात्रों का विरोध बीते कुछ दिनों में हिंसक प्रदर्शन में बदल गया। जिसके बाद सोमवार को देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और भारत पहुंच गईं थीं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, इंडिगो और विस्तारा के अधिकारियों ने भी बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। विस्तारा बांग्लादेश के लिए मुंबई से दैनिक उड़ान का संचालन करती है। वहीं, दिल्ली से ढाका के लिए हफ्ते में तीन उड़ानों का संचालन हो रहा है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन ने ढाका जाने वाली अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और बांग्लादेश की राजधानी के लिए अपनी शाम की उड़ान संचालित करने के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार, एयरलाइन को दिल्ली से ढाका के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करनी हैं।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, "बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने तत्काल प्रभाव से ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को रद्द कर दिया है। हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग के साथ अपने यात्रियों को सहायता दे रहे हैं।"

एअर इंडिया ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”

एयरलाइन ने कहा, “हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म टिकट वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट शामिल है।”

कंपनी ने कहा था, “यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनकी लंदन जाने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें