देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज भी विदेशी उड़ानों पर 30 फीसदी और घरेलू पर 25 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के अनुसार 11 जुलाई के बाद यात्रा की जा सकती है। इसके साथ ही यह ऑफर एक तरफा यात्रा के अलावा रिटर्न फ्लाइट पर भी लागू होगा।
26 जून से शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर बुकिंग
कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 26 जून से बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि एमस्टर्डम, कोलांबो और पेरिस के लिए टिकट की बुकिंग नहीं हो सकती है। घरेलू यात्री यात्रा करने के 15 दिन पहले टिकट की बुकिंग करानी होगी तभी इस छूट का फायदा उनको मिलेगा।