फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1699 में कीजिए हवाई यात्रा, एयर एशिया ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए निकाला ऑफर

Mon, 09 Apr 2018 02:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air asia
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर एयर एशिया द्वारा घोषित नए रूट्स पर अपने टिकट सस्ते में बुक कर सकते हैं। एयरलाइन कंपनी ने इसके लिए एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत आप मात्र 1699 रुपये में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का फायदा 11 मई के बाद लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


15 अप्रैल तक करनी होगी बुकिंग
हालांकि यात्रियों को इस ऑफर के तहत बुकिंग 15 अप्रैल तक करनी होगी। अभी फिलहाल कंपनी ने कोलकाता से नए रूट्स के लिए बुकिंग शुरू की है। जिन शहरों के लिए टिकट बुक हो सकते हैं, उनमें विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, इंफाल, बागडोगरा और पुणे शामिल हैं। 

इन नियम और शर्तों का करना होगा पालन
अगर आप क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट की बुकिंग करते हैं तो फिर एक बार देय नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। किराये में सभी प्रकार के एयरपोर्ट पर लगने वाले टैक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


टिकट बुक हो जाने के बाद किसी तरह का कोई रिफंड नहीं मिलेगा। इसके साथ ही केवल एक तरफ की टिकट बुकिंग पर ऑफर मिलेगा। रिटर्न टिकट पर यह ऑफर मान्य नहीं होगा।

एयर एशिया इंडिया के एमडी अमर ओबरॉय ने कहा कि कोलकाता कंपनी का देश में तीसरा बड़ा बेस बन गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए अब लोगों को देश के अन्य भागों में जाना आसान हो जाएगा। 

देश के 19 शहरों के लिए है फ्लाइट्स
अभी कंपनी देश के 19 शहरों में अपनी फ्लाइट्स की सुविधा दे रही है। इन शहरों में  नए रूट्स को मिलाकर के कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, हैदराबाद, श्रीनगर, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर और चेन्नई शामिल हैं। कोलकाता से पुणे की टिकट 3499 रुपये से शुरू होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें