फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM: ओवैसी पुंछ आतंकी हमले की निंदा करते हुए बोले- यह 'कायराना' कृत्य, शहीदों के प्रति संवेदना प्रकट की

Fri, 21 Apr 2023 04:21 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Poonch Terror Attack: सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकवादी हमले के बाद एक वाहन में आग लगने से उसके पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना ने एक बयान में कहा कि मारे गए सैन्यकर्मी राष्ट्रीय राइफल्स के थे जिन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुंछ आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे 'कायराना' कृत्य करार दिया। गुरुवार देर रात एक ट्वीट में, हैदराबाद के लोकसभा सदस्य ने उन सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने हमले में जान गंवाई। उन्होंने ट्वीट किया, ''जम्मू में आतंकवादी हमले में मारे गए पांच बहादुरों के परिवारों और साथी अधिकारियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उम्मीद है कि गंभीर रूप से घायल सैनिक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। यह कायराना हमला है और पूरी तरह निंदनीय है। 

विज्ञापन


सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकवादी हमले के बाद एक वाहन में आग लगने से उसके पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना ने एक बयान में कहा कि मारे गए सैन्यकर्मी राष्ट्रीय राइफल्स के थे जिन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया था। इसमें आगे कहा गया है कि जिस वाहन में सैनिक यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गया और आशंका है कि ग्रेनेड उपयोग के कारण उसमें आग लग गई।

विज्ञापन

पुंछ आतंकी हमले पर ममता ने जताया दर्द 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच जवानों की शहादत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सैनिकों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना जताई। साथ ही कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। 

पश्चिम बंगाल की सीएम ने ट्वीट कर कहा कि यह जानकर गहरा दुख हुआ कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में एक अत्यंत दुखद घटना में अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया। हमारे जवानों ने कर्तव्य की पंक्ति में अपना जीवन लगा दिया और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें