फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्रालय का संकेत: चने के उत्पादन को लेकर कोई चिंता नहीं; किसानों से एमएसपी पर खरीद शुरू

Wed, 10 Apr 2024 06:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र ने राज्यों को जमाखोरी रोकने का निर्देश दिया है। अब व्यापारियों, आयातकों और मिल मालिकों को 15 अप्रैल से प्रभावी नियम के तहत दालों के अपने स्टॉक की स्थिति की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण रखने और अपनी कल्याणकारी योजनाओं के तहत वितरण करने की मंशा रखने वाले राज्यों की मांग को पूरा करने के लिहाज से बफर स्टॉक बनाने के लिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चना खरीदना शुरू कर दिया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने मंगलवार को कहा, कृषि मंत्रालय ने संकेत दिया है कि चने की पैदावार बरकरार है। फिलहाल, उत्पादन को लेकर कोई चिंता नहीं है। रबी विपणन सत्र 2024-25 के लिए चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,440 रुपये प्रति क्विंटल है। 

विज्ञापन


बफर स्टॉक से अब 16 राज्य खरीद रहे चना
सचिव ने कहा, चने की फसल की आवक बढ़ने से मंडी की कीमतें नरम हो गई हैं और एमएसपी स्तर पर पहुंच गई हैं। हमने अभी खरीद अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, अपनी कल्याणकारी योजनाओं के जरिये वितरण के लिए राज्यों से चने की मांग बढ़ने के साथ अब बफर स्टॉक पर दबाव है। पहले 3-4 राज्य ही कल्याणकारी योजनाओं के लिए बफर स्टॉक से चना लेते थे। अब, 16 राज्य सरकारें पोषण सुरक्षा के लिए बफर स्टॉक से चना खरीद रही हैं। कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश जैसे चार और राज्यों ने चने के लिए अनुरोध किया है।

15 अप्रैल से स्टॉक की जानकारी दें व्यापारी
केंद्र ने राज्यों को जमाखोरी रोकने का निर्देश दिया है। अब व्यापारियों, आयातकों और मिल मालिकों को 15 अप्रैल से प्रभावी नियम के तहत दालों के अपने स्टॉक की स्थिति की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें