फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: तीन माह बाद फिर आरबीआई के 6 फीसदी दायरे से बाहर निकल जाएगी खुदरा महंगाई, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 10 Jan 2024 05:59 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली

सार

इससे पहले अगस्त, 2023 में खुदरा महंगाई की दर 6.83 फीसदी रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मासिक आधार पर दिसंबर के दौरान कुल कीमतों में सिर्फ 0.11 फीसदी की तेजी देखी गई है। 
विज्ञापन
RBI Guidelines - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने तक काबू में रहने के बाद खुदरा महंगाई दिसंबर, 2023 में एक बार फिर आरबीआई के छह फीसदी के उच्च दायरे से बाहर निकल सकती है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकनॉमी (सीएमआईई) ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के उच्च स्तर 6.25 फीसदी पर पहुंच सकती है। नवंबर, 2023 में यह 5.55 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


इससे पहले अगस्त, 2023 में खुदरा महंगाई की दर 6.83 फीसदी रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मासिक आधार पर दिसंबर के दौरान कुल कीमतों में सिर्फ 0.11 फीसदी की तेजी देखी गई है। इसके बावजूद पिछले साल दिसंबर में कम आधार रहने के कारण दिसंबर, 2023 में सीपीआई आधारित महंगाई बढ़ने की आशंका है।

इन श्रेणियों में भी बढ़ेंगे दाम
अंडा-मछली-मांस की महंगाई दर 2.50 से बढ़कर 3.40 फीसदी पहुंचेगी। चीनी की महंगाई भी बढ़कर 6.81 फीसदी हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीआई महंगाई में करीब 40 फीसदी का योगदान देने वाली खाद्य वस्तुओं की महंगाई दिसंबर, 2023 में बढ़कर 10.60 फीसदी तक पहुंच सकती है। नवंबर, 2023 में यह 8.70 फीसदी रही थी। सब्जियों की महंगाई भी बढ़कर 34 फीसदी पहुंच जाएगी, जो नवंबर, 2023 में 17.70 फीसदी रही थी। सब्जियों की कीमतों में तेजी की वजह दिसंबर, 2022 का बेहद कम आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें