फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: अलास्का एयर के विमान में हुए हादसे के बाद भारतीय विमानों की जांच का काम पूरा, डीजीसीए ने ये कहा

Mon, 08 Jan 2024 12:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DGCA: पांच जनवरी को अलास्का एयर के बोईंग 737 मैक्स 9 विमान में हादसे के बाद डीजीसीए ने यह निर्देश जारी किया था। अलास्का एयर के विमान का आपातकालीन दरवाना उड़ान के दौरान उखड़कर अलग हो गया था, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीसीए ने बताया है कि अलास्का एयरलाइंस के विमान में बीते पांच जनवरी को हुए हादसे के बाद भारतीय विमानन कंपनियों को बोइंग विमानों की जांच कराने का निर्देश दिया गया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, पांच जनवरी को अलास्का एयर के बोईंग 737 मैक्स 9 विमान में हादसे के बाद डीजीसीए ने यह निर्देश जारी किया था। अलास्का एयर के विमान का आपातकालीन दरवाना उड़ान के दौरान उखड़कर अलग हो गया था, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

एहतियाती उपाय के रूप में, डीजीसीए ने 6 जनवरी 2024 को बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का संचालन करने वाले भारतीय ऑपरेटरों को 7 जनवरी 2024 तक सभी ओवर-विंग आपातकालीन निकासों के संचालन और उचित जांच का निर्देश दिया था। इसके तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस के चार, स्पाइसजेट के आठ और अकासा एयर के 20 बोइंग बी737-8 मैक्स विमानों की जांच संतोषजनक ढंग से की गई।
विज्ञापन


डीजीसीए ने बताया कि अकासा एयर के बेड़े में एक बी737-8200 विमान शामिल है, जिसमें एक मिड-केबिन डोर है, उसकी की भी परिचालन जांच संतोषजनक ढंग से संपन्न कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें