फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा

Sat, 10 Jul 2021 10:10 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मदर डेयरी ने दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। नई कीमत 11 जुलाई 2021 से लागू होगी। 
विज्ञापन
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 11 जुलाई 2021 यानी कल से लागू होगी। कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है।

विज्ञापन


उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें दूध के सभी प्रकार पर लागू होंगी।  कंपनी ने बयान में कहा कि, 'कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।'
 
दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले एक साल में, कृषि कीमतें आठ से 10 फीसदी तक बढ़ गई हैं और इनके साथ ही प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती परिचालन कीमतों की मार भी पड़ी है। मदर डेयरी ने कहा कि, 'यह ध्यान देना होगा कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग चार फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतें चुकाने के बावजूद, उपभोक्ताओं के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई थी।' दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।
विज्ञापन






अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम
मालूम हो कि एक जुलाई 2021 से अमूल ने भी दूध के दाम में इजाफा किया था। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने अमूल दूध की कीमतों में सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलता है। 

इन पर पड़ेगा असर
दूध के दामों में इजाफा होने से घी, पनीर, मक्खन, चीज, लस्सी और छाछ के अलावा मिठाई, चॉकलेट आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दूध के दाम बढ़ने का असर आम आदमी की रसोई पर देखने को मिलेगा, क्योंकि इसकी खपत प्रत्येक परिवार में रोजाना होती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें