फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Growth Estimate: एशियाई विकास बैंक ने फिर घटाया देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान, यहां जानें क्या रही वजह

Tue, 14 Dec 2021 05:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ADB Down India Growth Estimate: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तीन महीने में दूसरी बार चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.7 प्रतिशत कर दिया है। रिपोर्ट जारी कर बैंक ने इसकी वजह बताई है। 
विज्ञापन
एडीबी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ADB Down India Growth Estimate: एक ओर जहां सरकार और अन्य रेटिंग एजेंसियों की ओर से भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान संशोधित कर बढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तीन महीने में दूसरी बार चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.7 प्रतिशत कर दिया है।

विज्ञापन


ये बताया अनुमान घटाने का कारण 
एडीबी ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए अपने पूर्व अनुमान को घटाने का बड़ा कारण बताया। बैंक की ओर से कहा गया है कि इसकी वजह उद्योग के समक्ष आपूर्ति संबंधी बाधाएं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाओं के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एडीबी ने सितंबर महीने में अपनी रिपोर्ट में 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। एशियाई विकास परिदृश्य, 2021 शीर्षक से जारी रिपोर्ट में बहुपक्षीय संस्थान ने दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2021 में 8.6 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है। जबकि सितंबर में इसके 8.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

तीन महीने में दूसरी बार कम किया 
एशियाई विकास बैंक ने तीन महीने के भीतर ये दूसरी बार आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित किया है। बता दें कि सितंबर महीने में एडीबी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम करके 10 प्रतिशत कर दिया था। जबकि पूर्व में इसके 11 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी। एडीबी ने रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक वृद्धि दर अब वित्त वर्ष 2021-22 में 9.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह पूर्व में जताये गये अनुमान से 0.3 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें