फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani Plan: पोर्ट-पावर के बाद ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एंट्री को तैयार अडाणी, वाहनों के लिए ट्रेडमार्क मिला

Fri, 21 Jan 2022 02:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani Ready To Enter Automobile Sector: पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपनी धमक रखने वाले देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नजर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एंट्री की तैयारी पूरी कर ली है। एसबी अडाणी ट्रस्ट को गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क प्राप्त हो गया है।

 
विज्ञापन
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोर्ट से पावर सेक्टर तक अपनी धमक रखने वाले देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नजर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एंट्री की तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन


एक अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जल्द एंट्री ले सकते हैं। एसबी अडाणी ट्रस्ट को गाड़ियों के लिए ट्रेडमार्क प्राप्त हो गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि गौतम अडाणी का यह वेंचर कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के बारे में विचार कर रहा है। इसमें बस और ट्रक जैसे बड़े वाहन शामिल होंगे। समूह इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के अलावा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना पर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में समूह इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल व्हीकल्स- कोच, बस और ट्रक को शुरू करने के लिए संभावनाओं की तलाश भी करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें