फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSEZ: अदाणी समूह की कंपनी ने इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर दी प्रतिक्रिया, हाइफा पोर्ट के संचालन पर कही ये बात

Mon, 09 Oct 2023 04:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

APSEZ: अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि हम एपीएसईजेड के व्यावसायिक प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं और पोर्ट का संचालन निर्बाध गति से चल रहा है।
विज्ञापन
हाइफा पोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और फलस्तीन के बीच जारी संघर्ष पर अदाणी समूह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अदाणी समूह इस्राइल में हाइफा बंदरगाह का संचालन करता है। यह बंदरगाह उत्तर इस्राइल में स्थित है।

विज्ञापन


अदाणी समूह ने बयान जारी कर कहा, “ऐसे समय में, हमारी संवेदनाएँ इस्राइल के लोगों के साथ बनी हुई हैं। हम दक्षिण इज़राइल में जमीन पर हो रही कार्रवाई की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वहीं हाइफ़ा बंदरगाह उत्तर में स्थित है। हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। हम व्यवसाय निरंतरता योजना के साथ पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं जो हमें किसी भी घटना पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगी।"

बयान के अनुसार अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) की संख्या में हाइफ़ा का कुल योगदान कुल कार्गो मात्रा का 3% है जो कि अपेक्षाकृत कम है। चालू वित्तीय वर्ष (अप्रैल 23-मार्च 24) के लिए, हमने 10-12 एमएमटी की हाइफ़ा कार्गो वॉल्यूम रेंज और एपीएसईज़ेड की कुल कार्गो वॉल्यूम 370-390 एमएमटीका लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


शुरुआती छह महीनों (अप्रैल-सितंबर 23) में, एपीएसईजेड की कुल कार्गो वॉल्यूम 203 एमएमटी थी, जिसमें से हाइफ़ा की हिस्सेदारी छह एमएमटी है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि हम एपीएसईजेड के व्यावसायिक प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं और पोर्ट का संचालन निर्बाध गति से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें