Adani: अपनी भारत यात्रा के दौरान उबर सीईओ दारा खोसरोशाही ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में इंफोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के साथ 'बिल्डिंग पॉपुलेशन स्केल टेक्नोलॉजी' पर भी चर्चा की। दिल्ली में उन्होंने शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ने शनिवार को उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दारा खोसरोशाही से मुलाकात की और अपने समूह व एप के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाओं का संकेत दिया। एक्स पर, दोनों बिजनेस लीडर्स ने भारत के विकास और उपमहाद्वीप के लिए उनके बीच हुए बातचीत की सराहना की।
विज्ञापन
अदाणी ट्वीट किया, "उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही के साथ पूरी तरह से मनोरम बातचीत हुई। भारत में उबर के विस्तार के लिए उनका दृष्टिकोण, विशेष रूप से भारतीय ड्राइवरों और उनकी गरिमा के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है। दारा और उनकी टीम उबर इंडिया के साथ भविष्य के सहयोग के लिए हम उत्साहित हैं!"
उबर के सीईओ ने मुलाकात के बाद बताया कि वे पोर्ट्स से लेकर एनर्जी सेक्टर में कारोबार करने वाले समूह के प्रमुख से नाश्ते पर मिले। इस दौरान "बिल्कुल शानदार बातचीत" हुई। उन्होंने भारत में ईवी वाहनों के इस्तेमाल में तेजी लाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
अदाणी ने उबर सीईओ के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट कीं लेकिन दोनों ने यह नहीं बताया कि मुलाकात कहां हुई। तस्वीरों से पता चलता है कि बैठक अहमदाबाद में अदाणी समूह के मुख्यालय में हुई थी। उबर के सीईओ इस सप्ताह की शुरुआत में भारत पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म उबर ने 22 फरवरी को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
अपनी भारत यात्रा के दौरान खोसरोशाही ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में इंफोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के साथ 'बिल्डिंग पॉपुलेशन स्केल टेक्नोलॉजी' पर भी चर्चा की। दिल्ली में उन्होंने शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। उबर वैश्विक स्तर पर अपने बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल रहा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि उसकी पर्यावरण अनुकूल, वैश्विक ईवी सेवा उबर ग्रीन अब दिल्ली में उपलब्ध है।