फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा: अदाणी समूह सामाजिक उद्यमियों को देगा वार्षिक पुरस्कार, भारत समेत इन देशों से चुने जाएंगे विजेता

Thu, 23 Dec 2021 05:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chairman Gautam Adani big announcement: अदाणी समूह ने 'अदाणी सामाजिक उद्यम पुरस्कार' देने की घोषणा की है। यह सामाजिक क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा वार्षिक पुरस्कार होगा। साल 2022 से शुरू होने वाला यह पुरस्कार भारत और अन्य विकासशील देशों के पांच उत्कृष्ट सामाजिक उद्यमियों को दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह ने 'अदाणी सामाजिक उद्यम पुरस्कार' देने की घोषणा की है। यह सामाजिक क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा वार्षिक पुरस्कार होगा। चेयरमैन गौतम अदाणी ने पहले ग्रीन टॉक्स में इसका एलान किया। ग्रीन टॉक्स अदाणी टॉक सीरीज इनिशिएटिव है जो सामाजिक उद्यमियों को उनके विचारों को प्रस्तुत करने और उनके काम में मदद के लिए एक मंच मुहैया करती है।  

विज्ञापन


पांच उद्यमियों को किया जाएगा पुरस्कृत
साल 2022 से शुरू होने वाला अदाणी सामाजिक उद्यम पुरस्कार भारत और अन्य विकासशील देशों के पांच उत्कृष्ट सामाजिक उद्यमियों को दिया जाएगा। विजेताओं का चयन उनके काम के समाज पर पड़े प्रभाव के आधार पर किया जाएगा। अदाणी पुरस्कार के अंतर्गत पांच चुने गए सामाजिक उद्यमों के लिए कुल 5 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया जाएगा। विजेताओं का चयन विज्ञान, व्यवसाय और शासन सहित विशेषज्ञता के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाएगा।

गौतम अदाणी ने कही ये बड़ी बात
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि मैं उन सामाजिक उद्यमियों का आभारी हूं जो कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करने के स्वयं को कठिन, लेकिन आवश्यक काम के लिए समर्पित कर देते हैं। आमतौर पर इनका मूल्यांकन नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के लिए रिकवरी के हरे अंकुर वास्तव में तभी हरे हो सकते हैं, जब हम दुनिया के सामाजिक रूप से सबसे वंचित लोगों के लिए भी भरोसे और उम्मीद का माहौल बनाते हैं। मैं आशा करता हूं कि अदाणी पुरस्कार और ग्रीन टॉक्स सीरीज समाज पर महत्वपूर्ण असर डालने वाले सामाजिक उद्यमियों की खोज करने की इस प्रक्रिया की नींव रखेगी और उनके सर्वोत्तम विचारों का वित्तपोषण करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


सामाजिक उत्थान की परियोजनाओं की मदद 
अदाणी सामाजिक उद्यम पुरस्कार भारत और विकासशील दुनिया में सामाजिक उत्थान की परियोजनाओं को धन मुहैया कराएगा। वार्षिक पुरस्कार के तहत प्रतिष्ठित व्यक्तियों के एक पैनल द्वारा चुने गए पांच सामाजिक उद्यमियों को 5 करोड़ रुपये तक का वित्त पोषण शामिल है। अदाणी ग्रुप कॉरपोरेट सहित अन्य भागीदारों को सामाजिक उद्यमों के लिए एक सहयोगी कोष बनाने की पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा, जो सामाजिक उत्थान की ऐसी परियोजनाओं की संख्या का विस्तार करने में मदद करेगा जिन्हें वित्त पोषित किया जा सकता है। 

ओपन-सोर्स इनोवेशन मंच संचालित होगा
पहले कदम के रूप में अदाणी समूह एक ओपन-सोर्स इनोवेशन प्लेटफॉर्म संचालित करेगा, जो कि विकासशील दुनिया के सामाजिक उद्यम क्षेत्र के सर्वोत्तम विचारों को जोड़ने वाले बल के रूप में काम करेगा। गौरतलग है कि अहमदाबाद में आयोजित ग्रीन टॉक्स में अक्तूबर में 2021 टीआईई सस्टेनेबिलिटी समिट में भागीदारी करने वाले 25,000 से अधिक सामाजिक उद्यमों में से चुने गए पांच सामाजिक उद्यमों को सम्मानित किया गया। इनमें पैड-मैन के नाम से मशहूर अरुणाचलम मुरुगनाथम, हेल्थकेयर इनोवेटर आईक्योर, प्रोस्थेटिक्स टेक्नोलॉजिस्ट रोबोबायोनिक्स, ऑटोमेशन डेवलपर जेनरोबोटिक्स और धारावी मार्केट की संस्थापक मेघा गुप्ता शामिल हैं। पहले ग्रीन टॉक्स में कोस्टारिका के राजदूत डॉ. क्लाउडियो एंसो रेना और इजराइल के उप राजदूत रोनी येदी दीया-क्लेन सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें