अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने 2021 में गुजरात के कच्छ जिले में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) में ग्रीनफील्ड कोल-टू-पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड को शामिल किया था।
अदाणी समूह ने सोमवार को कहा है कि मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमपीएल) की ग्रीन पीवीसी परियोजना का वित्तीय समापन वित्तीय संस्थानों के पास लंबित है और इसलिए साइट पर निर्माण गतिविधियां रुकी हुईं हैं। मीडिया में आई खबरों में रविवार को अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि अदाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल परियोजना का काम रोक दिया है।
विज्ञापन
अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने 2021 में गुजरात के कच्छ जिले में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) में ग्रीनफील्ड कोल-टू-पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड बनाई थी।
एक प्रेस बयान में समूह के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के बाजार घटनाक्रमों के कारण प्रबंधन ने इंजीनियरिंग डिजाइन और वित्तीय समापन सहित अन्य गतिविधियों को त्वरित मोड में जारी रखने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि मेसर्स मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमपीएल) की ग्रीन पीवीसी परियोजना का वित्तीय समापन वित्तीय संस्थानों के पास लंबित है और यह उनके सक्रिय विचार में है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, ''उपरोक्त मामला लंबित रहने तक प्रमुख उपकरण खरीद और स्थल निर्माण गतिविधियों को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में परियोजना के लिए वित्तीय समापन का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद साइट पर पूर्ण खरीद और निर्माण गतिविधियां शुरू होंगी। हम परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि तय समयसीमा के भीतर काम को पूरा किया जा सके।