फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani: अदाणी पोर्ट्स के बारे में आई सकारात्मक खबर, कंपनी के कार्गो वॉल्यूम में 17% का इजाफा

Mon, 04 Sep 2023 01:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani: एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक अगस्त, 2023 में अदाणी पोर्ट और एसईजेड का कार्गो वॉल्यूम बढ़कर 34.2 MMT रहा, जिसकमें सालाना आधार पर 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ के पीछे कंटेनर ग्रोथ और लिक्विड-गैस ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। इस दौरान कंटेनर ग्रोथ 27.6% रही है, जबकि लिक्विड और गैस ग्रोथ 69% दर्ज की गई।
विज्ञापन
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के लिए एक अच्छी खबर है। अगस्त में कंपनी के  कार्गो वॉल्यूम में जरबदस्त इजाफा हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई अपनी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के कार्गो वॉल्यम में अगस्त महीने में 17% की वृद्धि दर्ज की गई है। 

अगस्त में कार्गो वॉल्यूम बढ़कर 34.2 एमएमटी हुआ

विज्ञापन

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक अगस्त, 2023 में अदाणी पोर्ट और एसईजेड का कार्गो वॉल्यूम बढ़कर 34.2 MMT रहा, जिसकमें सालाना आधार पर 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ के पीछे कंटेनर ग्रोथ और लिक्विड-गैस ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। इस दौरान कंटेनर ग्रोथ 27.6% रही है, जबकि लिक्विड और गैस ग्रोथ 69% दर्ज की गई। कंपनी के मुंद्रा पोर्ट में कार्गो वॉल्यूम में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। यह  15.32 एमएमटी रहा है। मुंद्रा पोर्ट से कुल 1776 ट्रेनों का परिचालन किया गया, ये भी अभी तक का सबसे अधिक आंकड़ा है, इनमें 1532 कंटेनर ट्रेनें शामिल रहीं।

2024 के शुरुआती पांच महीनों में कार्गो परिचालन में 12% का इजाफा
अदाणी पोर्ट ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है उसके अनुसार वित्त वर्ष 2024 के शुरुआती पांच महीने (अप्रैल-अगस्त) के दौरान कंपनी ने कुल 169.6 एमएमटी कार्गो का परिचालन किया, इसमें सालाना आधार पर 12% की वृद्धि आई है। अदाणी पोर्ट्स ने फाइलिंग में कहा, “हमारे प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा ने 1.53 करोड़ मेट्रिक टन की अपनी अब तक की उच्चतम मासिक कार्गो मात्रा दर्ज की है। बंदरगाह ने 1776 ट्रेनों की अब तक की सबसे अधिक संख्या को भी संभाला, जिसमें 1532 कंटेनर ट्रेनें शामिल हैं।”

पहली तिमाही के आंकड़ों में दिखी मजबूती

विज्ञापन

जुलाई में जब कंपनी ने अपने आंकड़े जारी किए थे तब तब बताया गया था कि अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग FY24 की अप्रैल-जून तिमाही में 11.5% बढ़ी यह 101.4 एमएमटी रहा। पहली तिमाही में कंटेनर में ग्रोथ 19%, लिक्विड और गैस में 8% और ड्राई बल्क में 7% की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के लॉजिस्टिक्स बिजनेस में भी महत्वपूर्ण इजाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 24% बढ़कर रिकॉर्ड रेल वॉल्यूम 231,689 टीईयूएस पर पहुंच गया।

एपीएसईजेड भारत का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट्स ऑपरेटर
एपीएसईजेड भारत में सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट्स ऑपरेटर है। देश के कार्गो मूवमेंट में इसका करीब एक चौथाई हिस्सा है। कंपनी की मौजूदगी देश के सात समुद्री राज्यों में हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में स्थित 13 बंदरगाह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें