फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: BSE व NSE से अदाणी ग्रीन को राहत, जानें समूह के कितने शेयर अब भी एक्सचेंजों की निगरानी में

Fri, 07 Apr 2023 12:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्सचेंजों के अनुसार अदाणी ग्रीन के शेयरों को निगरानी फ्रेमवर्क के दूसरे चरण से पहले चरण में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बीएसई और एनएसई ने 28 मार्च 2023 को अदाणी ग्रुप के इस स्टॉक को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज में ट्रांसफर किया था। माना जा रहा है कि एक्सचेंजों के इस फैसले से अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और एनएसई (NSE) ने अदाणी ग्रुप की रिन्युएबल एनर्जी इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी को अब लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के स्टेज वन में रखने का फैसला किया है। एक्सचेंजों का यह फैसला 10 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन से लागू हो जाएगा। एक्सचेंजों से मिली जानकारी के अनुसार अदाणी ग्रुप के इस स्टॉक को निगरानी फ्रेमवर्क के दूसरे चरण से पहले चरण में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बीएसई और एनएसई ने 28 मार्च 2023 को अदाणी ग्रुप के इस स्टॉक को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज में ट्रांसफर किया था। माना जा रहा है कि एक्सचेंजों के इस फैसले से अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


क्या होता है एएसएम फ्रेमवर्क?
एएसएम का पूरा नाम है एडिशनल सर्विलांस मेजर्स। बाजार नियामक निवेशकों के हितों को ध्यान में रखकर किसी भी शेयर में अधिक उतार-चढ़ाव की स्थिति में उसे इस फ्रेमवर्क के तहत डालकर उसकी निगरानी करता है। किसी कंपनी के शेयर को उसके हाई-लो वैरिएशन, प्राइस बैंड हिट्स की संख्या, क्लोज टू क्लोज प्राइस वेरिएशन, कंज्यूमर की सक्रियता ओर प्राइस अर्निंग रेशियो के आधार पर एएसएम फ्रेमवर्क के तहत डाला जाता है। इन मापदंडों के आधार पर शेयरों को दो तरह के फेमवर्क शॉर्ट टर्म एएसएम और लॉन्ग टर्म एएसएम में रखा जाता है। शॉर्ट टर्म एएसएम के तहत दो स्टेज होते हैं जबकि टर्म एएसएम में चार स्टेज होते हैं। जैसे-जैसे स्टेज बढ़ते जाते हैं, वैसै-वैसे उन शेयरों की ट्रेडिंग के लिए मार्जिन की आवश्यकता भी बढती जाती है।
 

अदाणी समूह के कितने शेयर हैं एसएसएम फ्रेमवर्क के अंतर्गत?
घरेलू शेयर बाजार में गौतम अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में तीन शेयर पिछले साल ही एएसएम फ्रेमवर्क में शामिल हुए हैं। फिलहाल समूह के 10 में पांच शेयर एएसएम फ्रेमवर्क में हैं। इन शेयरों में अदाणी टोटल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, एनडीटीवी लॉन्ग टर्म एएसएम के पहले स्टेज में हैं जबकि अदाणी पावर शॉर्ट टर्म एएसएम के पहले स्टेज में हैं। अदाणी समूह के बाकी शेयरों की फिलहाल एक्सचेंजों की ओर से निगरानी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें