फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBI: शेयर मार्केट की तेजी से दुनिया के टॉप -500 अमीरों की संपत्ति में इजाफा, अदाणी को भारी नुकसान

Wed, 05 Jul 2023 06:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय अरबपति गौतम अदाणी को इस दौरान 60.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। साथ ही, एक दिन में सर्वाधिक 20.8 अरब डॉलर का घाटे का रिकॉर्ड भी अदाणी के नाम रहा है, जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद 27 जनवरी को हुआ था।
विज्ञापन
एलन मस्क। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजारों में भारी तेजी से दुनियाभर के शीर्ष-500 अमीरों की संपत्ति इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 852 अरब डॉलर बढ़ी है। 2020 में कोरोना के बाद किसी भी छमाही में यह सर्वाधिक बढ़त है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इन अरबपतियों की संपत्ति हर दिन औसतन 1.4 करोड़ डॉलर बढ़ी है। 

टेस्ला के मालिक एलन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी है। मस्क की संपत्ति 96.6 अरब डॉलर और जुकरबर्ग की 58.9 अरब डॉलर बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, पहली छमाही में अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी-500 में 16 फीसदी और नैस्डॉक-100 में 39 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

अदाणी को सर्वाधिक 60.2 अरब डॉलर की चपत

विज्ञापन

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय अरबपति गौतम अदाणी को इस दौरान 60.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। साथ ही, एक दिन में सर्वाधिक 20.8 अरब डॉलर के घाटे का रिकॉर्ड भी अदाणी के नाम रहा है, जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद 27 जनवरी को हुआ था। अदाणी समूह के चेयरमैन इस समय दुनिया के अमीरों की सूची में 21 वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 60 अरब डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें