फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डों पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर लगा बैन, इस वजह से उठाया कदम

Mon, 07 Jan 2019 05:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कुछ हवाई अड्डों पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक के आइटम का प्रयोग करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ऐसे में यात्री अब खाना- पीने में प्लास्टिक अथवा थर्माकोल से बने आइटमों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल इस नियम को देश के 16 हवाई अड्डों पर लागू किया गया है। 

इन हवाई अड्डों पर लगा बैन

जिन हवाई अड्डों पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है उनमें इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, तिरूपति, त्रिचि, विजयवाड़ा, देहरादून, चंडीगढ़ वडोदरा, मदूरै, रायपुर, विजाग, पुणे, कोलकाता और वाराणसी शामिल है। 

इन वस्तुओं के इस्तेमाल पर लगी रोक

हवाई अड्डों पर जिन वस्तुओं के इस्तेमाल पर रोक लगी है उनमें प्लास्टिक के प्लेट, चम्मच, कप, गिलास, कटोरी, स्ट्रा शामिल है। यह सभी वस्तुएं एक बार प्रयोग में आने वाली कैटेगिरी में आती हैं। 

अब इनका होगा इस्तेमाल

थर्माकोल व प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर रोक लगने के बाद अब केवल कागज या फिर कांच से बने सामानों का प्रयोग हो सकेगा। एएआई ने कहा है कि वो कूड़ेदान में भी ऐसी पॉलिथिन का इस्तेमाल करेगा, जो कि अपने आप ही नष्ट हो जाएं। इसके साथ ही सभी हवाई अड्डों पर पानी की बोतलों को नष्ट करने के लिए मशीन लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें