आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है।
यूआईडीएआई ने इन केंद्रों को सातों दिन खुले रखने का फैसला किया है। जबकि इससे पहले, आधार सेवा केंद्र हर मंगलवार को बंद रहते थे। केवल सरकारी छुट्टियों पर आधार सेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर आपको सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
ये 21 केंद्र दिल्ली, आगरा, हिसार, भोपाल, चेन्नई, लखनऊ, पटना, देहरादून, गुवाहाटी एवं अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। यूआईडीएआई की 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की योजना है।
खास बात ये है कि आधार सेवा केंद्रों पर हर रोज 1,000 तक आधार पंजीयन या आधार कार्ड जानकारी अद्यतन कराई जा सकती है।
साथ ही आपको बता दें कि आधार पंजीयन निशुल्क होता है। जबकि आधार में जानकारी सही कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को अपाइंटमेंट लेना होगा।