फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देगी बड़ा तोहफा, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा संभव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Thu, 10 Feb 2022 09:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

7th Pay Commission latest News Update: केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया  जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसमें कहा गया है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। 
 
विज्ञापन
सातवां वेतन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर है। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार जल्द ही उन्हें एक बड़ा तोहफा दे सकती है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय हो गया है। ये होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा। 

विज्ञापन


बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया  जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी जबरदस्त इजाफा होगा। बता दें कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है। 

गंभीरता से विचार कर रही सरकार
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और संभावना है कि इसी महीने कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकता है। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन यानी में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन


फिटमेंट फैक्टर देगा बड़ा लाभ
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भत्तों के अलावा उनके बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर द्वारा तय किया जाता है। यानी इसमें बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाता है तो कर्मचारियों को डबल लाभ मिलेगा। इसके अलावा जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं उसके अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, इसमें कितनी बढ़ोतरी होगी और कब इसका एलान होगा यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें