फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी: अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 54 कंपनियां दौड़ में

Mon, 28 Mar 2022 04:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

बोली लगाने वाली कंपनियों में टाटा एआईजी, जापानी कंपनी निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, अदाणी फिनसर्व, एचडीएफसी अर्गो के अलावा, पूनावाला फाइनेंस, पीरामल फाइनेंस, ओकट्री कैपिटल, चोलामंडलम, बंधन फाइनेंशियल, यस बैंक और केकेआर के साथ टीपीजी जैसी प्राइवेट इक्विटी कंपनियां हैं।
विज्ञापन
Reliance Capital - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज के बोझ तले दबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 54 कंपनियों ने बोली लगाई है। इसमें टाटा एआईजी, जापानी कंपनी निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, अदाणी फिनसर्व, एचडीएफसी अर्गो और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा, पूनावाला फाइनेंस, पीरामल फाइनेंस, ओकट्री कैपिटल, चोलामंडलम, बंधन फाइनेंशियल, यस बैंक और केकेआर के साथ टीपीजी जैसी प्राइवेट इक्विटी कंपनियां हैं। दरअसल, रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक ने बोली की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 मार्च कर दी थी, जो पहले 11 मार्च थी। 

हालांकि बोली लगाने के लिए दो विकल्प दिया गया था जिसमें रिलायंस कैपिटल को पूरा खरीदने के बजाय इसकी एक या दो कंपनियां भी ले खरीद सकते हैं। इसकी अन्य कंपनियों में जनरल इंश्योरेंस, होम फाइनेंस, असेट कंस्ट्रक्शन और कमर्शियल फाइनेंस कंपनी है। 
विज्ञापन


रिलायंस कैपिटल देश की तीसरी सबसे बड़ी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी थी, जिसके खिलाफ यह कदम उठाया गया था। पिछले साल 29 नवंबर को पेमेंट में चूकने पर इसके निदेशक मंडल को रिजर्व बैंक ने भंग कर दिया था। बोली लगाने वाली कंपनियों ने ही तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें