फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की स्थिति: ईपीएफओ से 38 फीसदी ज्यादा नए सदस्य जुड़े

Fri, 21 Jan 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सालाना आधार पर तुलना की जाए तो अंशधारकों की संख्या में 3.84 लाख की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर, 2021 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख अंशधारक जोड़े हैं। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग 38 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


पेरोल आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में 13.95 लाख अंशधारक जोड़े गए हैं। यह अक्तूबर 2021 की तुलना में 2.85 लाख या 25.65 फीसदी अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सालाना आधार पर तुलना की जाए तो अंशधारकों की संख्या में 3.84 लाख की वृद्धि हुई है। नवंबर, 2020 में ईपीएफओ ने शुद्ध रूप से 10.11 लाख अंशधारक जोड़े थे। ये आंकड़े देश में संगठित रोजगार की स्थिति की जानकारी देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें