फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः अप्रैल से मिलेगा बीएस-6 फ्यूल, इस नंबर पर करा सकते हैं सिलिंडर की बुकिंग

Wed, 11 Mar 2020 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

व्हाट्सएप पर भी हो सकेगी सिलिंडर की बुकिंग
विज्ञापन
BS6 Fuel - फोटो : Social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सभी पेट्रोल-डीजल पंपों पर एक अप्रैल से बीएस-6 ईधन मिलना शुरू हो जाएगा। अभी यह सुविधा 23 पंपों पर ही मिल रही है। संजय प्लेस स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईओसी के ईडी एवं यूपी वेस्ट उत्तराखंड के प्रमुख राजकुमार दुबे ने बताया कि इसके उपयोग से नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन डीजल की कारों में 68 प्रतिशत और कण पदार्थ उत्सर्जन में 87 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन


हैवी ड्यूटी वाहन में क्रमश: 82 फीसदी और 67 फीसदी प्रदूषण कम होगा। सभी आउटलेट को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है, इसमें अभी तक 200 को जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सिलिंडर की घटतौली रोकने और बेहतर सर्विस के लिए मोबाइल एप की सुविधा दी जाएगी, जिस पर ग्राहक अपना इनपुट दे सकेगा।

सिलिंडर की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है, इसमें उपभोक्ता 7588888824 पर सिलिंडर बुक करा सकता है। बताया कि देश की सभी रिफाइनरी को अपग्रेड करने के लिए 17 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है। वार्ता में आईओसी के अधिकारी संजय त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा पेट्रोल पम्प ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि बीएस-6 के तहत ग्राहकों को पूरी सुविधा दी जाएगी। जिन पेट्रोल पम्प पर बीएस-6 मिलेगा उनके साथ बैठक की जा रही है।  

जनपद में करीब 128 पेट्रोल पम्प हैं। प्रतिदिन लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत आगरा में होती हैं। बीएस-6 वाहन की बिक्री के लिए भी जनपद में डीलरों द्वारा तेजी दिखाई जा रही है।

अप्रैल में होंगे सिर्फ बीएस-6 के पंजीकरण
वहीं संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च तक ही बीएस-4वाहनों की बिक्री के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। अप्रैल में सिर्फ बीएस-6 वाहन के रजिस्ट्रेशन ही होंगे। ऐसे में बाजार से पुराना स्टॉक निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें