फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक: फ्रंटलाइन नौकरियों में 43.5% हिस्सेदारी, मांग और अवसरों के बीच बड़ा अंतर

Tue, 22 Sep 2026 09:08 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, मुंबई।

सार

कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक बढ़ रही है। फ्रंटलाइन नौकरियों में 43.5% हिस्सेदारी इसी का सबूत है। हालांकि, वर्क इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक मांग और अवसरों के बीच बड़ा अंतर भी सामने आया है।
विज्ञापन
फ्रंटलाइन नौकरियों के लिए आवेदन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की फ्रंटलाइन नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 43.5 फीसदी हो गई है, लेकिन सिर्फ 13 फीसदी नौकरी विज्ञापनों में महिलाओं को लक्षित किया गया। वर्क इंडिया रोजगार रिपोर्ट के मुताबिक, इससे महिलाओं की बढ़ती रोजगार रुचि और नियोक्ताओं की ओर से उन्हें अवसर देने के बीच अंतर सामने आता है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल महिलाओं की हिस्सेदारी 40.4 फीसदी थी। अप्रैल से जून 2026 के बीच 772 शहरों में 6.5 लाख से अधिक नौकरी विज्ञापनों और 98 लाख से ज्यादा आवेदनों के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें 50 से अधिक फ्रंटलाइन नौकरी श्रेणियां शामिल हैं।  

65 फीसदी वृद्धि...
जून और जुलाई 2026 में नौकरी के आवेदनों में सालाना आधार पर 65% वृद्धि हुई, जबकि नौकरी के विज्ञापनों की संख्या 40 से 48 फीसदी बढ़ी। आईटी, एचआर, अकाउंट्स, बिक्री और कार्यालय संबंधी नौकरियों में प्रतिस्पर्धा अधिक रही।
विज्ञापन


ब्यूटीशियन और शिक्षण में सबसे ज्यादा आवेदन
महिलाओं की हिस्सेदारी ब्यूटीशियन की नौकरियों के लिए 86.6 फीसदी और शिक्षण पदों के लिए 80.7 फीसदी रही। वहीं बिक्री, कार्यालय, मार्केटिंग और ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों में भी महिलाएं तेजी से आवेदन कर रही हैं। बिक्री क्षेत्र में सबसे ज्यादा 56 लाख से अधिक आवेदन मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें