फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो ने सेवा क्षेत्र के मानक तैयार करने के लिए उठाए कदम

Tue, 12 Feb 2019 03:35 AM IST
Gaurav Pandey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) उत्पाद क्षेत्र के बाद सेवा क्षेत्र के लिए मानक तैयार करने पर कदम बढ़ा दिया है। बीआईएस ने अस्पताल, शैक्षणिक, निर्माण समेत अन्य सेवा क्षेत्र पर परामर्श प्रक्रिया शुरू की है। मानकों में भागीदारी निभाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पहले चरण में उसके साथ 60 हजार उपभोक्ता जुड़ चुके हैं। साथ ही उद्योग क्षेत्र से 10 हजार सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और स्टार्टअप जुड़ गए हैं।  

विज्ञापन


बीआईएस के प्रबंध निदेशक सुरीना रंजन ने कहा कि ब्यूरो ने मानक परामर्श के लिए एक ऑनलाइन उपभोक्ता कम्युनिटी और एक ऑनलाइन उद्योग कम्प्युनिटी की शुरुआत की है। यह दोनों ही माध्यम लोकल सर्कल्स के सहयोग से किया गया है। इससे पूरे देश के उपभोक्ता बीआईएस से जुड़ सकेंगे और मानकों पर परामर्श प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी राय दे सकेंगे। इन माध्यम के जरिए उपभोक्ता विभिन्न सेवाओं के बारे में अपने अनुभव और मानक विकास तथा संवर्धन के बारे में विचारों को ब्यूरो के साथ साझा कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आवश्यकता होने पर क्षेत्रीय स्तर पर विशेषज्ञों को ऑनलाइन कम्युनिटी के जरिए साथ लाया जा सकता है। गौरतलब है कि सेवा क्षेत्र में अब तक मानकों में एकरूपता नहीं है। बीआईएस खासतौर पर सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए मानक तैयार करेगा, जिसका फायदा आम जनता को मिलेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से लेंगे सुझाव

अगले तीन माह में अस्पताल सेवा, शैक्षणिक सेवा, निर्माण सेवा, विशेषज्ञों के साथ स्मार्ट सिटी के मानकों पर परामर्श, हॉलमार्क आभूषणों पर उपभोक्ता की राय और आईएसआई मार्क पर उपभोक्ता के सुझाव लिए जाएंगे। अभी तक मानकों में उपभोक्ता की भागेदारी के ऑनलाइन माध्यम से ब्यूरो से 60 हजार लोग जुड़ चुके हैं, जबकि मानकों में उद्योग की भागेदारी ऑनलाइन कम्युनिटी से 10 हजार एसएमई और स्टार्टअप जुट गए हैं। 

लोकल सर्कल्स के चेयरमैन सचिन तापरिया ने बताया कि http://bit.ly/bis-consumercircle और http://bit.ly/bis-industrycircle पर जाकर दोनों ही वर्ग के लोग अपने सुझाव मुहैया करा सकते हैं। इस परामर्श प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मानकों को विकसित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें