दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.65 अंकों की गिरावट के साथ 39756.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.30 अंकों की गिरावट के साथ 11917.30 के स्तर पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को ओएनजीसी, टाटा स्टील, गेल, वेदांता और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, एनर्जी, फार्मा और इंफ्रा शामिल हैं।
बुधवार को यस बैंक का शेयर 3.19 फीसदी गिरा, जिसके बाद ये 135.10 के स्तर पर आ गया। मंगलवार को 139.3 के स्तर पर बंद होने के बाद आज यस बैंक का शेयर 136.40 के स्तर पर खुला था। यस बैंक का बाजार पूंजीकरण 31,302.11 करोड़ रुपये हो गया है।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 141.89 अंकों की गिरावट के साथ 39808.57 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.10 अंकों की गिरावट के बाद 11920.50 के स्तर पर खुला।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 165.94 अंकों की बढ़त के साथ 39950.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.90 अंकों की बढ़त के साथ 11965.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
विदेश में मजबूती के रुख से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 188 रुपये बढ़कर 32,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।