फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: गुलजार रहा IPO बाजार, कंपनियों ने जुटाए 25000 करोड़ रुपये

Thu, 17 Dec 2020 01:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Year Ender 2020: आईपीओ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने इस साल आईपीओ के जरिए 25,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पैसे जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। समीक्षाधीन अवधि में आईपीओ बाजार की गहराई बढ़ी है और विविध क्षेत्रों की कंपनियां बाजार में उतरी हैं। 

विज्ञापन


12 आईपीओ के जरिए जुटाई गई इतनी रकम
फार्मा, दूरसंचार, आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां भी आईपीओ बाजार में उतर रही हैं। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 में 12 आईपीओ के जरिए करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। 

आईपीओ बाजार में हलचल जारी
आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। कई कंपनियां दिसंबर 2020 में भी आईपीओ पेश कर रही हैं। दिसंबर में छह से ज्यादा कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं।  
विज्ञापन


2019 में जुटाए थे 12,362 करोड़ रुपये
2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस साल यानी 2020 में अबतक कंपनियों ने आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं निवेशक 
इसकी प्रमुख वजह है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद कंपनियां और खुदरा निवेशक प्राथमिक बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा कंपनियां अनिश्चितताओं की वजह से भी अपनी आगे की जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं।

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें