रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल, रिलेट के बाद टेलीकॉम क्षेत्र में रिलायंस जियो के साथ दमदार तरीके से आगाज किया है। मुकेश अंबानी के ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में लिस्टेड अन्य टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर चला और कल बाजार बंद होते-होने उनके मार्केट कैपिटल के करीब 13800 करोड़ स्वाहा हो गए।
जियो की वैसे तो कमर्शियल लांच 5 सितंबर से हो रही है, इसके बाद ही सभी ग्राहक इसके सिम को ले सकेंगे।
लेकिन कंपनी पिछले कुछ दिनों से चुनिंदा कंपनियों के 4जी हैंडसेट पर प्रिव्यू ऑफर दे रही है और लोग टेस्टिंग फेस में इसका आनंद ले रहे हैं।