फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे तेल की गिरती कीमतों में सुधार के लिए उत्पादन में कटौती पर करार, मेक्सिको भी सहमत

Sat, 11 Apr 2020 09:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक देशों द्वारा तेल की गिरती कीमतों में सुधार लाने के लिए उत्पादन घटाने को लेकर सहमति बनाने के प्रयासों के बीच जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों ने भी आपस में संपर्क साधा और इसी का पिरणाम रहा है कि शुरुआती अड़चन के बाद मेक्सिको भी उत्पादन कटौती को लेकर सहमत हो गया। 

विज्ञापन


अमेरिका के साथ मेक्सिको की सहमति 
इस संदर्भ में मेक्सिको ने कहा कि उत्पादन में कटौती को लेकर उसकी अमेरिका के साथ सहमति बन गई है। इससे गतिरोध दूर होने और उत्पादन कटौती के लिए तमाम तेल उत्पादक देश के बीच समझौता होने की संभावना बढ़ गई है। 

एक करोड़ बैरल प्रतिदिन घट सकता है उत्पादन 
ओपेक की अगुवाई में विभिन्न देशों के बीच बनी सहमति में सिर्फ मेक्सिको ने अपनी सहमति नहीं दी थी। अब मेक्सिको के भी सहमत होने के बाद मई और जून में कच्चे तेल का उत्पादन एक करोड़ बैरल प्रतिदिन घटाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


सऊदी अरब की अगुवाई में हुई वार्ता 
जी-20 वार्ता कच्चे तेल के शीर्ष निर्यातक देश सऊदी अरब की अगुवाई में हुई। उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता से यह करार और व्यापक हो सकेगा और इसमें गैर ओपेक देश मसलन मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा भी शामिल होंगे। 

मेक्सिको की भरपाई के लिए अमेरिका करेगा ये काम
इस बीच, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रीज मैनुअल लोपेज ओब्रैडॉर ने कहा कि, ‘‘मेक्सिको उत्पादन में प्रतिदिन 1,00,000 बैरल की कटौती करेगा।’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उनसे संपर्क किया था। ओपेक करार के तहत मेक्सिको को अपने उत्पादन में 4,00,000 बैरल प्रतिदिन की कटौती करनी थी। लेकिन मेक्सिको 1,00,000 बैरल प्रतिदिन की ही कटौती करना चाहता था। लोपेज ने कहा कि ट्रंप ने इस बात पर सहमति दी है कि मेक्सिको की भरपाई के लिए अमेरिका अपने उत्पादन में 2,50,000 बैरल प्रतिदिन की कटौती करेगा। 

आज भारत में इतना है ईंधन का दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें